Redmi Note 14 SE 5G भारत में हुआ लॉन्च, 20MP का मिलेगा सेल्फी कैमरा, 15 हजार से कम है इसकी कीमत

शाओमी ने अपना एक और स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस Redmi Note 14 SE 5G है। इस स्मार्टफोन में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही यह फोन 5110mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा।

Redmi Note 14 SE 5G launch: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 14 SE 5G है। यह स्मार्टफोन कंपनी की नोट 14 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली शानदार डिस्प्ले के साथ 50MP का कैमरा और बड़ी बैटरी दी है।

Redmi Note 14 SE 5G

शाओमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप मिडरेंज सेगमेंड में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Redmi Note 14 SE 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन रहने वाला है। इसमें आप डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। रेडमी ने कम कीमत में इसमें शानदार कैमरा सेटअप और 5000mAh से बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। आइए आपको इस नए फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed