50MP का ट्रिपल कैमरा, 10,000mAh की बैटरी के साथ दस्तक देगा Redmi K100 Ultra, जानें इसके फीचर्स

Redmi K100 Ultra में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी मिलने से यूजर्स को बार बार चार्जिंग में लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही गेमिंग और एंटरटेनमेंट के दौरान बैटरी खत्म होने की टेंशन भी नहीं होगी।

स्मार्टफोन की दुनिया में Redmi एक नया धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की आने वाली Redmi K100 Ultra को लेकर कई नई लीक्स सामने आ रही हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में बड़ी बैटरी से लेकर दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप तक देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 10,000mAh की बैटरी को लेकर हो रही है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो फोन बैटरी के मामले में काफी खास हो सकता है।

Redmi Smartphone (3)

रेडमी लॉन्च करेगा बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सामने आई जानकारियां लीक और टिप्स्टर के दावों पर आधारित हैं। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा कि नहीं इसको लेकर फिलहाल अभी किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो जल्द ही यह भारत में भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed