अगर आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Redmi 17C 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन को भारतीय बाजार में पेश किया था और अब इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। Redmi 17C 5G को Amazon के अलावा कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। आपको डेली रूटीन वर्क में यह स्मार्टफोन शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको मिडरेंज में बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Amazon की फेस्टिव सेल भी शुरू हो चुकी है। प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 7 अक्टूबर से शुरू हुई है, जबकि बाकी ग्राहक 8 अक्टूबर से इसका फायदा उठा सकेंगे। इस दौरान स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।
Redmi 17C 5G की कीमत और ऑफर्स
Redmi 17C 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। फोन खरीदते समय ग्राहकों को बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिल सकते हैं।
कलर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Coffee Brown, Purple Down और Dark Night रंगों में उपलब्ध है। Coffee Brown मॉडल में वीगन लेदर फिनिश भी दी गई है।
Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे फोन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद नजर आते हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 810 निट्स तक है और इसका रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अधिकतम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। अगर फोन की स्टोरेज कम पड़ जाए तो माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17C 5G Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।फोन की बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी भी शामिल है। बड़ी बैटरी की वजह से सामान्य इस्तेमाल में फोन से लंबे बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। अगर आप बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Redmi 17C 5G इस सेगमेंट में एक विकल्प हो सकता है।
