1 अक्टूबर को Redmi 17C 5G की भारतीय बाजार में होगी एंट्री, लॉन्च से पहले जानें इसके फीचर्स

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Redmi अपने फैंस के लिए एक सस्ता लेकिन, पावरफुल स्मार्टफोन लाने जा रही है। इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

साल 2026 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अब तक कई नए फोन लॉन्च हो चुके हैं। आने वाला अक्टूबर महीना भी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही Redmi अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।

Smartphone Launch (6)

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको लो बजट में बढ़िया फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कंपनी ने Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह फोन 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। भारत से पहले यह स्मार्टफोन कुछ अन्य मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए इसके कई फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इस बजट स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

End of Feed