Redmi ला रहा है नया स्मार्टफोन, 1% बैटरी में भी चलेगा 7 घंटे से ज्यादा, बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा खत्म

रेडमी अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉने जा रहा है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको धमाकेदार बैटरी बैकअप मिलने वाला है। कंपनी की मानें तो अपकमिंग फोन में आपको 1% बैटरी में भी घंटो का बैकअप मिलने वाला है।

Redmi New Smartphone Launch: Xiaomi का सब ब्रैंड Redmi भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी भारत में एक स्मार्टफोन लाने जा रही है जो बैटरी बैकअप के मामले में की सारे स्मार्टफोन्स को पटखनी देने वाला है। रेडमी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे टीज करना भी शुरू कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अभी इस अपकमिंग फोन का नाम रिवील नहीं किया है।

Redmi Smartphones

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको शानदार बैटरी बैकअप मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट-Amazon)

कंपनी ने अपने आने वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन, लीक्स की मानें तो यह Redmi 15 5G हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन सीरीज में 4 तगड़े स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा इसके बाद भारत में इसकी एंट्री होगी।

End of Feed