8,400mAh बैटरी और RGB लिक्विड कूलिंग के साथ आएगा Red Magic 12 Pro+, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Red Magic 12 Pro+ को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Transparent Dark Night, Transparent Silver Wing और Transparent Ice Blue शामिल हैं। फोन के पीछे की तरफ फ्लैट पैनल दिया गया है।

गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Red Magic जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Red Magic 12 Pro+ बताया जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन दिखा दिया है। इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और खास कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह फोन चीन में 15 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च होगा। इसे तीन अलग-अलग ट्रांसपेरेंट लुक वाले कलर में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं इस फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में।

Smartphone Launch (7)

अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

तीन कलर में मिलेगा नया फोन

Red Magic 12 Pro+ को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Transparent Dark Night, Transparent Silver Wing और Transparent Ice Blue शामिल हैं। फोन के पीछे की तरफ फ्लैट पैनल दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि रियर कैमरा बाहर की तरफ निकला हुआ नहीं है। इससे फोन का पिछला हिस्सा सपाट और आकर्षक दिखाई देता है। फोन का ट्रांसपेरेंट डिजाइन इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग लुक देता है। खासकर गेमिंग फोन पसंद करने वाले लोगों को इसका डिजाइन पसंद आ सकता है।

End of Feed