8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, प्रोसेसर भी है धांसू

Realme P4R 5G एक ऐसा फोन है जो कम कीमत में हेवी गेमर्स की जरूरत को पूरी कर सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा मिलता है।

यदि आप भी किसी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी ने अपने नए फोन Realme P4R 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme P4R 5G के साथ 8000mAh की बैटरी और मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बजट में एक दमदार गेमिंग फोन चाहते हैं।

Realme P4R 5G Launched in India

Realme P4R 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

End of Feed