Realme ने भारतीय बाजार में एक साथ दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Realme P4 Pro 5G और Realme P4 5G शामिल हैं। इन दोनों फोन में AI सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग है। बेस मॉडल में यानी Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है, जबकि प्रो वेरिएंट को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। साथ ही इनमें AI Hyper Vision चिपसेट दिया गया है, जो डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।
Realme P4 Pro 5G और Realme P4 5G/Photo-Realme
Realme P4 Pro 5G: कीमत और उपलब्धता
8GB + 128GB : ₹24,999
8GB + 256GB : ₹26,999
12GB + 256GB : ₹28,999
यह फोन Birch Wood, Dark Oak Wood और Midnight Ivy कलर ऑप्शन्स में मिलेगा। ऑफर्स में 3,000 रुपये बैंक डिस्काउंट, 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI शामिल है। सेल की शुरुआत 27 अगस्त, दोपहर 12 बजे से होगी।
Realme P4 5G: कीमत और उपलब्धता
6GB + 128GB : ₹18,499
8GB + 128GB : ₹19,499
8GB + 256GB : ₹21,499
ग्राहक 2,500 रुपये बैंक ऑफर और 1,000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। फोन की अर्ली बर्ड सेल 20 अगस्त शाम 6 से रात 10 बजे तक होगी, जबकि 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से सभी चैनलों पर उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन Realme India वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Realme P4 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिस्प्ले: 6.8-इंच FHD+ AMOLED 4D Curve+, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 7i
प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4, Hyper Vision चिप
रैम/स्टोरेज: 12GB तक LPDDR4X RAM, 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज
सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6
कैमरा: रियर – 50MP Sony IMX896 OIS + 8MP अल्ट्रावाइड, फ्रंट – 50MP OV50D, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps
बैटरी: 7,000mAh, 80W चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग
अन्य फीचर्स: VC कूलिंग सिस्टम, IP65/66 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Realme P4 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिस्प्ले: 6.77-इंच AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400, Hyper Vision चिप
रैम/स्टोरेज: 8GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज
सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6
कैमरा: रियर – 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड, फ्रंट – 16MP, AI फीचर्स – AI Edit Genie, AI Travel Snap
बैटरी/चार्जिंग: Pro मॉडल जैसी ही (7,000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग)
