Redmi 15 5G आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Redmi 15 5G को लेकर पहले से ही कंफर्म था कि इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि Redmi 15 5G से आप किसी दूसरे फोन या डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें 33W की रिवर्स फास्ट चार्जिंग दी गई है। Redmi 15 5G में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा रेडमी के इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है जिसे आंखों की सुरक्षा के लिए तीन TÜV Rheinland सर्टिफिकेट भी मिले हैं।
Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
नए Redmi 15 5G में 6.9-इंच की फुल-HD+ (1,080×2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन को TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन-फ्रेंडली स्टैंडर्ड्स की सर्टिफिकेशन मिली है।
फोन में Snapdragon 6s Gen 3 SoC प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन HyperOS 2.0 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। कंपनी ने इसमें 2 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।
Redmi 15 5G का कैमरा
कैमरा की बात करें तो इसमें AI-सपोर्टेड 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह AI Sky, AI Beauty और AI Erase जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें Dolby-प्रमाणित स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
Redmi 15 5G की बैटरी
बैटरी के लिहाज से, Redmi 15 5G में 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित है। इसके अलावा, इसमें IR Blaster, 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। फोन का वजन 217 ग्राम है।
Redmi 15 5G की कीमत
Redmi 15 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB + 128GB वेरिएंट मिलेगा। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 28 अगस्त से Amazon, Xiaomi India वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन Frosted White, Midnight Black और Sandy Purple कलर ऑप्शंस में मिलेगा।
