WhatsApp Update: वॉट्सऐप दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन में इस ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय में लोगों से कनेक्ट रहने का यह एक प्रमुख जरिया बन चुका है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक नया फीचर पेश कर दिया है। इस नए फीचर का फायदा इंस्टाग्राम यूजर्स को मिलने वाला है।
मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सीधे वॉट्सऐप प्रोफाइल पर जोड़ सकेंगे। वॉट्सऐप पिछले काफी दिनों से इस फीचर पर काम कर रहा है लेकिन अब इसे बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
इस फीचर में यूजर्स को मेटा अकाउंट सेंटर के जरिए वॉट्सऐप प्रोफाइल से लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। अकाउंट लिंक होने का प्रॉसेस वेरिफिकेशन होने के बाद होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप प्रोफाइल पर सोसल आइकन दिखेगा। इससे वॉट्सऐप यूजर्स की लिस्ट में ऐड कॉन्टैक्ट्स को पता चल सकेगा कि अकाउंट असली है।
फीचर में हुआ अपडेट
आपको बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स को यह ऑप्शन पहले भी देती थी लेकिन इसमें पहले वेरिफिकेशन ऐड नहीं था। यूजर्स पहले अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल पर किसी भी इंस्टाग्राम अकाउंट को दिखा सकते थे। ऐसे में यूजर्स के बीच में इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता था कि ऐड अकाउंट असली है या नहीं। वॉट्सऐप का यह फीचर अभी लिमिटेड यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको बीटा मोड इंस्टाल करना होगा। बीटा टेस्टिंग के बाद कंपनी इसे रेगुलर यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।
आपको बता दें कि वॉट्सऐप समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। यूजर्स को सहूलियत देने के लिए कंपनी ने हाल ही में वीडियो कॉल सेक्शन में एक धमाकेदार फीचर जोड़ा है। अब वॉट्सऐप यूजर्स अपनी वीडियो कॉल को शेड्यूल भी कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी को जरूरी कॉल करनी होती है लेकिन हम भूल जाते हैं। अब आप आसानी से वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकते हैं और टाइम आने पर वह कॉल कनेक्ट हो जाएगी।
