टेक एंड गैजेट्स

HP Omen 16 (2025) गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, 240Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा यह दमदार प्रोसेसर

HP Omen 16 (2025): HP Omen 16 (2025) में फुल एचडी कैमरा दिया गया है जिसमें न्वाइज रिडक्शन फीचर भी है। इसमें नया Tempest कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें एक नया फैन क्लिनिंग सिस्टम भी है जिसे लेकर दावा है कि यह धूल को खुद ह साफ कर लेगा।

Image

HP Omen 16 (2025)/Photo-HP

HP ने अपने नए लैपटॉप HP Omen 16 (2025) को भारत में लॉन्च कर दिया है। HP Omen 16 (2025) एक गेमिंग लैपटॉप है जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 83Wh की बैटरी दी गई है। HP Omen 16 (2025) में Intel Core Ultra or AMD Ryzen AI प्रोसेसर है और नया कूलिंग सिस्टम है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5070 Ti तक GPU का सपोर्ट और 12GB डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड है।

HP Omen 16 (2025) की कीमत

HP Omen 16 (2025) की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है। इस गेमिंग लैपटॉप को HP के सभी स्टोर, क्रोम, रिलायंस डिजिटल स्टोर और अन्य स्टोर से खरीदा जा सकेगा। HP Omen 16 (2025) को शैडो ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

HP Omen 16 (2025) की स्पेसिफिकेशन

HP Omen 16 (2025) में Windows 11 है। इसमें 16 इंच की QHD (1,600x2,560 pixels) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है और इसे आंखों की सुरक्षा के लिए आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेट मिला है।

HP Omen 16 (2025) के साथ Intel Core Ultra या AMD Ryzen AI प्रोसेसर मिलेगा और इसमें Nvidia GeForce RTX 5070 Ti जीपीयू को भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 12 जीबी तक डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड है। दावा है कि 170W टोटल प्रोसेसर और 115W GPU का सपोर्ट है।

वीडियो कॉल्स के लिए HP Omen 16 (2025) में फुल एचडी कैमरा दिया गया है जिसमें न्वाइज रिडक्शन फीचर भी है। इसमें नया Tempest कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें एक नया फैन क्लिनिंग सिस्टम भी है जिसे लेकर दावा है कि यह धूल को खुद ह साफ कर लेगा।

HP Omen 16 (2025) में 6 सेल वाली 83Wh की बैटरी है जिसके साथ HP फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 30 मिनट में बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसमें RGB कीबोर्ड भी है जिसे कस्टमाइज किया जा सकेगा। लैपटॉप में Omen गेमिंग हब नाइट स्टूडियो का भी सपोर्ट है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article