Realme P4 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, बैटरी और डिजाइन आई सामने

Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया होगा।

स्मार्टफोन निर्माता Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उसका नया फोन Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा। कंपनी ने फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी पहले ही टीज कर दिए हैं।

Realme P4 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, बैटरी और डिजाइन आई सामने

Realme P4 Lite 5G

Flipkart और कंपनी वेबसाइट पर होगी बिक्री

Realme P4 Lite 5G को भारत में Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Mosaic Blue और Mosaic Green दो रंग विकल्पों में आएगा। फोन का डिजाइन “ColorPop” स्टाइल के साथ होगा, जिसमें ड्यूल-टोन बैक पैनल दिया गया है।

End of Feed