7000mAh बैटरी वाले Realme P4 5G की बिक्री शुरू, फर्स्ट सेल में ही मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रह हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी ने अपने लेटेस्ट Realme P4 5G को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलेंगे।

Realme New Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Realme P4 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स पेश किए थे जिसमें Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल थे। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि सीरीज में शामिल Realme P4 5G की सेल शुरू हो चुकी है। आज से आप इसे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।

Realme P4 5G

रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू।(फोटो क्रेडिट- Digit)

Realme P4 5G की कीमत

Realme P4 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं। इसे 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 18,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल लेते हैं तो आपको 19,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं सीरीज का 256GB वाला मॉडल 21,499 रुपये में पेश किया गया है।

End of Feed