टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों का इंतजार हुआ खत्म, Lava Play Ultra 5G की सेल हुई शुरू

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने कुछ दिन पहले गेमर्स को ध्यान में रखते हुए Lava Play Ultra 5G लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि अब इसकी सेल शुरू हो चुकी है। लावा ग्राहकों को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रहा है।

Image

लावा के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट- File)

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। अगर आप फोन खरीदने जा रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो कि गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के लेकर गेमिंग तक में हाई परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आपको बता दें कि आज यानी 25 अगस्त से इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

कंपनी ने अपने Lava Play Ultra 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 6GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 14,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे वहीं इसके 8GB रैम वाले मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है।

कंपनी अपने ग्राहकों को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। Lava Play Ultra 5G के दोनों ही वेरिएंट में कंपनी 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। मतलब आप 6GB वाले मॉडल को 13,999 रुपये और 8GB वाले मॉडल को 15,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

Lava Play Ultra 5G Specifications

लावा ने अपने बजट सेगमेंट के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। आप इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

परफॉर्मेंस के लिए लावा ने Lava Play Ultra 5G में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। हालांकि कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का ऑप्शन भी दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64+5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article