टेक एंड गैजेट्स

48 करोड़ मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, 98 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा की टेंशन हुई खत्म

रिलायंस जियो के पास टेलिकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है। जियो के पास एक ऐसा प्लान भी है जिसमें करीब 100 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Image

रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट- iStock)

Jio Best Recharge Plans: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स की बदौलत करोड़ों लोगों की यह फेवरेट टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है। देशभर में करीब 48 करोड़ लोग जियो की सर्विस को इस्तेमाल करते हैं। अगर आप जियो यूजर हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार रिचार्ज प्लान्स हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जिससे आप करीब 100 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे।

जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से टेलिकॉम इंडस्ट्री में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अब जियो ने ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अपनी लिस्ट में भी अधिक वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। इंडस्ट्री में जियो के पास ही लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स सबसे ज्यादा हैं।

Jio के पास हैं कई सारे धांसू प्लान्स

Jio के पोर्टफोलियो में आपको 56 दिन,70 दिन,72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले जैसे कई सारे धमाकेदार प्लान्स मौजूद हैं। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी प्लान ले सकते हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 98 दिन तक की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अधिक डेटा भी मिलता है।

Jio के इस प्लान ने कराई मौज

जियो के जिस सस्ते रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है। आप लगभग एक हजार रुपये खर्च करके 98 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इसके अलावा इसमें आपको सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

अगर आप जियो के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें 1GB प्रतिदिन से अधिक डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। जियो ग्राहकों को इस प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर कर रहा है। आप 98 दिन में कुल 196GB डेटा ऑफर किया जाता है। जियो इस प्लान के साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।

999 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है। इसमें आपको 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा इसमें आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है। अगर आपको टीवी चैनल्स देखने हैं तो आपको इसमें जियो टीवी का भी फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article