स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया स्मार्टफोन, 120W फास्ट चार्जिंग से है लैस

Realme GT 7 Pro Launched in India: इस फोन को मार्स ऑरेंज, गैलेक्सी ग्रे में पेश किया गया है। Realme GT 7 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाला रियलवर्ल्ड इको डिस्प्ले है, जिसमें 120% DCI-P3 कलर गैमट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Realme के NEXT AI सुइट में AI स्केच टू इमेज, AI मोशन डेब्लर और AI जूम अल्ट्रा क्लैरिटी समेत कई फीचर शामिल हैं।

Realme GT 7 Pro 5G: रियलमी ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Realme GT 7, जीटी ड्रीम एडिशन और जीटी 7टी को भी लॉन्च किया है। GT 7 Pro को स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में AI-पावर्ड फीचर्स, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और रैपिड चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

रियलमी जीटी 7 प्रो की भारत में कीमत

Realme GT 7 Pro को मार्स ऑरेंज, गैलेक्सी ग्रे में पेश किया गया है। यह फोन भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है, इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपये है। इस फोन की -बुकिंग 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे से अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई थी। रियलमी डॉट कॉम पर बुकिंग 26 नवंबर को दोपहर 1:15 बजे से शुरू हो गई थी। पहली बिक्री 29 नवंबर को सभी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली है।

End of Feed