7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन देने जा रहा है दस्तक, 7 मार्च को होगी होगी बाजार में एंट्री

रियलमी ने इस स्मार्टफोन के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज के लाइव होने के बाद Realme C83 में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मार्च का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई सारे स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी भी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Realme C83 होगा। अगर आपकी प्रॉयरिटी लंबी बैटरी है तो यह फोन आपके लिए बेहद खास होगा। इसमें आपको 7000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Realme C83

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे कई सारे तगड़े फीचर्स।

रियलमी भारतीय बाजार में मार्च के पहले सप्ताह में ही Realme C83 को लॉन्च करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। कंपनी Realme C83 को 7 मार्च को लॉन्च करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज के लाइव होने के बाद Realme C83 में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।

End of Feed