टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज में मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कीमत और प्री बुकिंग डेट

Galaxy S26 सीरीज के अलावा, आज के इवेंट में कंपनी के नए ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च होने की उम्मीद है। सैमसंग के नए वन यूआई वेरिएंट पर आधारित सॉफ्टवेयर सुधारों की भी उम्मीद की जा रही है, इसके साथ ही फैंस को कई सालों तक अपडेट का सपोर्ट भी मिलेगा।

Image

सैमसंग की अपकमिंग सीरीज में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Samsung का मोस्ट अवेटेड Galaxy Unpacked इवेंट कुछ घंटों के बाद शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S 26 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी, जिनमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि इन फोन्स में नए Galaxy AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा। नए गैलेक्सी फीचर्स जो यूजर्स के रोजमर्रा के काम को 'आसान और बेहतर' बनाएंगे। यह वजह है कि अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है।

सैमसंग ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। Galaxy S26 सीरीज के अलावा, आज के इवेंट में कंपनी के नए ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

इतने बजे लाइव स्ट्रीमिंग होगी शुरू

अगर आप कंपनी के Galaxy Unpacked Event 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के ऑफिशियल YouTube पर देख पाएंगे। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे (IST) शुरू होगा, जिससे भारत के दर्शक आसानी से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा, लोग यूट्यूब पर रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं, ताकि लाइव शुरू होने से पहले उन्हें नोटिफिकेशन मिल जाए।

मुख्य घोषणा के अलावा, सैमसंग अपने सोशल मीडिया चैनलों पर बैकस्टेज सामग्री और प्रोडक्ट डेमो भी साझा कर सकता है। पिछले अनपैक्ड आयोजनों की तरह, लाइवस्ट्रीम को वैश्विक स्तर पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। Samsung Galaxy S26 सीरीज में प्रदर्शन, डिस्प्ले और कैमरों में सुधार की उम्मीद है। मानक गैलेक्सी S26 में पतले बेज़ल और एक उज्जवल AMOLED डिस्प्ले के साथ एक परिष्कृत डिज़ाइन हो सकता है। बैटरी दक्षता में सुधार और तेज़ चार्जिंग गति की भी उम्मीद की जा रही है।

बैटरी और कैमरा में मिलेगा बड़ा अपडेट

गैलेक्सी S26+ (Galaxy S26+) बेस मॉडल की तुलना में एक बड़ा स्क्रीन और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इस बीच, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को इस बार एक बड़ा अपडेट मिल सकता है। इसमें फैंस को एक हाई रेजोल्यूशन का प्राइमरी सेंसर और पुरानी सीरीज की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर जूम क्षमता स्मार्टफोन में देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप चिपसेट मिल सकता है। सैमसंग के नए वन यूआई वेरिएंट पर आधारित सॉफ्टवेयर सुधारों की भी उम्मीद की जा रही है, इसके साथ ही फैंस को कई सालों तक अपडेट का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्मार्टफोन की प्री बुकिंग और सेल डेट

Samsung भारत में लॉन्च इवेंट खत्म होते ही प्री-बुकिंग शुरू कर सकता है। उम्मीद है कि जिन लोगों ने पहले बुकिंग की होगी, उन्हें फोन की डिलीवरी कुछ हफ्तों के अंदर मिलना शुरू हो जाएगी। आमतौर पर सैमसंग प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को खास फायदे देता है। इनमें फ्री या डिस्काउंट पर एक्सेसरीज़, पुराने फोन के बदले ज्यादा एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। इन ऑफर्स का फायदा खास तौर पर जल्दी बुकिंग करने वालों को मिलता है।

Galaxy Unpacked के दौरान या उसके तुरंत बाद भारत में कीमत और सही लॉन्च तारीख की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। पिछले लॉन्च को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Samsung Galaxy S26 सीरीज मार्च के मध्य तक भारत के बड़े बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article