Instagram की सीक्रेट सेटिंग, ऑनलाइन होकर भी दिखेंगे ऑफलाइन, फॉलो करें ये स्टेप्स
Instagram अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह की प्राइवेसी सेटिंग देता है। आज आपको इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की एक ऐसी सेटिंग बताते हैं जिससे आप ऑनलाइन रहकर भी ऑफलाइन दिखाई देंगे।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 25 2026, 15:55 IST
Image Credit : Digit/Instagram01 / 09
इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग फोटो शेयरिंग और शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इंस्टग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : Digit/Instagram02 / 09
इंस्टाग्राम ने अब अपने Active Status फीचर में बड़ा अपडेट दिया है। अगर आप चाहते हैं कि ऑप ऑनलाइन रहें और दूसरे लोगों को ऑफलाइन दिखें तो अब यह संभव है। नए अपडेट के बाद अब आप ऑनलाइन रहते हुए भी दूसरे लोगों को ऑफलाइन दिखेंगे।
Image Credit : Digit/Instagram03 / 09
अगर आप इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय को दूसरे को नहीं दिखाना चाहते हैं तो आप आप Active Status फीचर को बंद कर सकते हैं। इससे आप बिना किसी दबाव के टेंशन फ्री होकर ऑनलाइन रह सकते हैं।
Image Credit : Digit/Instagram04 / 09
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के एक्टिव स्टेटस फीचर में एक खास तरह का फीचर मिलता है। अगर आप एक डिवाइस में एक्टिव स्टेटस फीचर को डिसेबल करते हैं और इसके बाद दूसरे डिवाइस में इंस्टाग्राम को लॉग इन करते हैं तो सेटिंग अपने आप ही बंद हो जाएगी।
Image Credit : Digit/Instagram05 / 09
अगर आप इंस्टाग्राम में एक्टिव रहते हैं और इस दौरान किसी दोस्त या फिर रिलेटिव्स का मैसेज आता है तो आप पर उसे रिप्लाई करने का दबाव भी रहता है। इस टेंशन से फ्री रहने के लिए आप एक्टिव स्टेटस को डिसेबल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Instagram06 / 09
अगर आप एक्टिव स्टेटस को डिसेबल कर देते हैं तो आपके दोस्त ये नहीं देख पाएंगे कि आप कब आप इंस्टाग्राम में एक्टिव थे। इंस्टाग्राम के इस नए अपडेट का दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है।
Image Credit : Digit/Instagram07 / 09
आपको बता दें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Instagram और Instagram Lite दोनों में ही आपको एक्टिव स्टेटस बंद करने का ऑप्शन मिलता है। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसकी सेटिंग डिसेबल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Instagram08 / 09
Active Status को डिसेबल करने के लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पेज पर जाएं और फिर स्क्रीन के टॉप पर राइट कॉर्नर में बने मेनू पर टैप करें।
Image Credit : Digit/Instagram09 / 09
अब आपको Setting And Tctivity मेनू को स्क्रॉल करके नीचे की तरफ जाना होगा। यहां आपको Messages and story replies का ऑप्शन मिलेगा इस पर टैप करें। इसमें आपको Show Activity Status को चुनना होगा और फिर टॉगल को बंद करना होगा।