टेक एंड गैजेट्स

Samsung के ये तीन स्मार्टफोन 1,000 रुपये तक होने वाले हैं महंगे, जानें नई कीमत

Samsung ने कथित तौर पर भारत में अपने कुछ Galaxy A और Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एक लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें रिटेल और ऑनलाइन चैनलों पर लागू हो सकती हैं।

Image

Samsung Smartphone Price Hike

पिछले कुछ महीने से ही खबरें आ रही हैं कि सेमीकंडक्टर की किल्लत के कारण स्मार्टफोन महंगे होने वाले हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Samsung ने इसकी शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि समसंग के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में 1,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Samsung ने कथित तौर पर भारत में अपने कुछ Galaxy A और Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एक लीक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें रिटेल और ऑनलाइन चैनलों पर लागू हो सकती हैं।

Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G की नई कीमतें

लीक जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy A56 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से बढ़ाकर 44,999 रुपये कर दी गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल अब 48,999 रुपये में मिल सकता है, जो पहले 47,999 रुपये था। इसी तरह Samsung Galaxy A36 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,499 रुपये से बढ़ाकर 36,999 रुपये कर दी गई है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब 40,499 रुपये में उपलब्ध होने की बात कही जा रही है।

Galaxy F17 5G भी हुआ महंगा

Galaxy F सीरीज में Samsung Galaxy F17 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी की खबर है। 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई जा रही है। नई कीमतें क्रमशः 16,499 रुपये और 17,999 रुपये हो सकती हैं। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1,500 रुपये बढ़ाकर 19,999 रुपये किए जाने की जानकारी है।

अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह जानकारी टिप्स्टर AN Leaks द्वारा साझा किए गए दस्तावेज पर आधारित है, हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अभी तक नई कीमतें नहीं दिख रही हैं। कंपनी से प्रतिक्रिया मांगी गई है और आधिकारिक बयान आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी बढ़ी थीं कीमतें

जनवरी में भी खबर आई थी कि Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय Galaxy A56 की कीमत 2,000 रुपये तक और Galaxy A36 की कीमत 1,500 रुपये तक बढ़ाई गई थी।

रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिला है कि आने वाले समय में Samsung Galaxy Z Fold 7, Samsung Galaxy Z Flip 7, Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 FE और Samsung Galaxy A06 5G की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। फिलहाल ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article