Realme 10 Series के नए फोन अगले महीने होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:14 PM IST

Realme 10 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी रियलमी ने ट्विटर पर दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Realme जल्द ही अपनी नंबर सीरीज में नए मॉडल्स लॉन्च करने वाला है। ये नए मॉडल्स Realme 10 सीरीज के होंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Realme 10 series को नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को Realme 9 series के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा।

Realme 10 Series के नए फोन अगले महीने होंगे लॉन्च

Realme 10 Series के नए फोन अगले महीने होंगे लॉन्च

Realme ग्लोबल के ट्विटर हैंडल द्वारा ये कंफर्म किया गया है कि Realme 10 series को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के मॉडल्स में परफॉर्मेंस, डिजाइन और डिस्प्ले पर फोकस किया जाएगा। इस बारे में रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने भी ट्वीट किया है।

End of Feed