Realme लाया नया 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ है बड़ी बैटरी, कीमत लगभग 14,700 रुपये

  • Written by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 11, 2022, 03:16 PM IST

Realme ने अपने एक बजट 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरे के अलावा 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

Realme 10 4G को बीते दिनों चुनिंदा बाजारों में लॉन्च करने के बाद अब इस स्मार्टफोन के एक 5G वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया गया है। Realme 10 5G को 6.6-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Realme 10 5G

Realme 10 5G

Realme 10 5G की कीमत

Realme 10 5G की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,299 (लगभग 14,700 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) रखी गई है। फिलहाल भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed