Ransomware Alert: भारत में टॉप साइबर खतरे के रूप में उभरा रैंसमवेयर, रिपोर्ट में दावा

Ransomware Is Highest Cyber Threat In India: रिपोर्ट के अनुसार, 11 प्रतिशत सैंपल्स ने माना कि वे भारत में पिछले साल रैंसमवेयर हमले का शिकार हुए, जिनमें से 10 प्रतिशत ने फिरौती का भुगतान किया।

Ransomware Is Highest Cyber Threat In India: रैंसमवेयर और मैलवेयर भारत में 2024 के सबसे बड़े साइबर खतरे के रूप में उभरे हैं। 42 प्रतिशत आईटी और सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स ने उन्हें सबसे तेजी से बढ़ते खतरे के रूप में पहचाना है। आईटी कंपनी थेल्स के अनुसार, सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) एप्लिकेशन, क्लाउड-बेस्ड स्टोरेज और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सहित क्लाउड एसेट्स ऐसे हमलों के लिए प्राइमरी टारगेट बने हुए हैं।

Ransomware

Ransomware Alert

18 देशों में किया सर्वे

भारत में थेल्स के उपाध्यक्ष आशीष सराफ ने कहा, "भारत और दुनिया भर में डेटा गोपनीयता नियमों में लगातार बदलाव के साथ, उद्यमों को अनुपालन में बने रहने के किसी भी अवसर के लिए अपने संगठन में अच्छी विजिबिलिटी की जरूरत है।" रिपोर्ट में 37 इंडस्ट्रीज में 18 देशों के लगभग 3 हजार आईटी और सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स का सर्वे किया गया।

End of Feed