Qualcomm लॉन्च करने वाला है नया Snapdragon प्रोसेसर, सस्ते स्मार्टफोन्स में मिलेगी तगड़ी परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन प्रोसेसर की दुनिया में क्वालकॉम एक दिग्गज कंपनी है। कंपनी के पास मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक से बढ़कर एक चिपसेट मौजूद हैं। नए चिपसेट में आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

स्मार्टफोन प्रोसेसर के मामले में क्वालकॉम का नाम दिग्गज कंपनियों में शुमार है। कंपनी के पास प्रोसेसर की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। सस्ते लो बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक के लिए क्वालकॉम के पास एक से बढ़कर एक चिपसेट मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इस समय एक हाई-एंड परफॉर्मेंस वाले चिपसेट पर काम कर रही है जो कि बहुत जल्द मार्केट में देखने को मिल सकता है। यह एक फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट होगा जिसमें आपको शानदार स्पीड देखने को मिल सकती है।

Chipset

बाजार में जल्द देखने को मिलेगा क्वालकॉम का नया प्रोसेसर । (फोटो क्रेडिट-iStock)

चीन की माइक्रोब्लॉगिं प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station की तरफ से क्वालकॉम के इस अपकमिंग चिपसेट की जानकारी शेयर की है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इस समय चिपसेट SM8845 पर काम कर रही है। यह प्रोसेसर कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन लीक्स के मुताबिक यह 2026 में दस्तक दे सकता है।

End of Feed