मोबाइल-लैपटॉप यूजर्स ध्यान दें! सरकार ने Wi-Fi को लेकर जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती

Public Wi-Fi Can Be Dangerous: सीईआरटी-इन ने बताया कि साइबर अपराधी पब्लिक वाई-फाई पर असुरक्षित कनेक्शन को आसानी से हैक कर सकते हैं, जिससे यूजर्स का डेटा चोरी और वित्तीय हानि का सामाना करना पड़ सकता है। सरकार एजेंसी ने कहा कि अगर उचित सावधानी न बरती जाए तो ईमेल चेक करना या सार्वजनिक वाई-फाई पर सोशल मीडिया अकाउंट में लॉग इन करने जैसी सरल गतिविधियां भी जोखिम भरी हो सकती हैं।

Public Wi-Fi Can Be Dangerous: केंद्र सरकार ने सभी नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके वित्तीय लेनदेन और संवेदनशील गतिविधियां न करें। सरकार ने अपने अलर्ट में कहा कि कई पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क उचित रूप से सुरक्षित नहीं हैं, जिससे वे हैकर्स और घोटालेबाजों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं।

जोखिम भरा हो सकता है इस्तेमाल

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि हवाई अड्डों, कॉफी शॉपों और सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त पब्लिक वाई-फाई सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन यह आपकी निजी और वित्तीय जानकारी के लिए बहुत जोखिम भरा हो सकता है। इनमें से कई पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क उचित रूप से सुरक्षित नहीं हैं, जिससे वे हैकर्स और घोटालेबाजों के लिए आसान लक्ष्य बन जाते हैं।

End of Feed