Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और Alive Matrix डिस्प्ले से लैस

Pova 8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo जैसे विकल्प मिलते हैं।

टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन Pova 8 सीरीज का नया मॉडल है और इसमें बड़ी 6,500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और रियर पैनल पर खास Alive Matrix डिस्प्ले दिया गया है। फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर से पावर मिलती है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Pova 8 Pro 5G

Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर/Photo-tecno

Pova 8 Pro 5G की कीमत और बिक्री

भारत में Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। फोन की बिक्री 21 अगस्त से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे Arc White, Graphite Black और Tundra Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

End of Feed