Poco X6 5G Sale: Poco X6 के पहली सेल में तगड़ा डिस्काउंट, दमदार कैमरा से लैस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 12, 2024, 08:49 PM IST

Poco X6 5G Discount: नए पोको डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को Flipkart पर 23,999 रुपये में शोकेस किया गया है। यदि आप इसे SBI, Axis Bank, ICICI या फिर HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदते हैं तो 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Poco X6 5G Discount: यदि आप मिडरेंज का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Poco X6 5G एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसकी सेल आज 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन Flipkart पर सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म वाइट दो कलर्स विकल्प मिलते हैं।

Poco X6 5G

Poco X5 Pro डिस्काउंट डिटेल्स

नए पोको डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को Flipkart पर 23,999 रुपये में शोकेस किया गया है। यदि आप इसे SBI, Axis Bank, ICICI या फिर HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदते हैं तो 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथ ही इसमें एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज किए जाने वाले फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 3000 रुपये की एक्सट्रा छूट मिलेगी।

End of Feed