अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 14, दोबारा नहीं मिलेगा चांस

यदि आप भी iPhone 14 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। iPhone 14 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। iPhone 14 को साल 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। iPhone 14 में A15 बायोनिक चिपसेट है। यदि आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Aug 13 2025, 12:14 IST
​51,900 रुपये हो गई iPhone 14 की कीमत​01 / 07

​51,900 रुपये हो गई iPhone 14 की कीमत​

​विजय सेल्स में iPhone 14 महज 51,900 रुपये में मिल रहा है। यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इस फोन को 79,900 रुपये की कीमत पेश किया गया था। वहीं 256GB और 512GB मॉडल की कीमतें क्रमशः 54,900 रुपये और 64,900 रुपये हैं। ​

मिल रहे हैं बैंक ऑफर्सImage Credit : IPhone 14/Apple02 / 07

मिल रहे हैं बैंक ऑफर्स

विजय सेल्स की साइट पर iPhone 14 के साथ ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है जिसके बाद फोन कीमत 49,900 रुपये हो जा रही है। वहीं HDFC बैंक कार्डधारकों को 3,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काइंट मिल रहा है। साथ में नो कॉस्ट ई-एमआई की भी सुविधा मिल रही है।

​2022 में हुई थी लॉन्चिंग​Image Credit : IPhone 14/Apple03 / 07

​2022 में हुई थी लॉन्चिंग​

आपको याद दिला दें कि iPhone 14 को सितंबर 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। उस दौरान इसकी कीमत 79,900 रुपये थी लेकिन बाद में iPhone 15 series की लॉन्चिंग के बाद इसकी कीमतों में काफी कटौती हुई। Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 14 को बेचना बंद कर दिया है लेकिन अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य स्टोर से इस फोन की बिक्री अभी भी हो रही है।

​iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन​Image Credit : IPhone 14/Apple04 / 07

​iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन​

​iPhone 14 की फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटना XDR OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में Apple A15 बायोनिक चिपसेट है। इसमें 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। ​

​मिली है IP68 की रेटिंग​Image Credit : IPhone 14/Apple05 / 07

​मिली है IP68 की रेटिंग​

​सेल्फी के लिए भी 12 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है। iPhone 14 में सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी दी गई। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। बैटरी को लेकर 26 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है।​

​अगले महीने होने वाली है आईफोन 17 की लॉन्चिंग​Image Credit : IPhone 14/Apple06 / 07

​अगले महीने होने वाली है आईफोन 17 की लॉन्चिंग​

आपको याद दिला दें कि अगले महीने iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है।

सबसे पतला आईफोनImage Credit : IPhone 14/Apple07 / 07

सबसे पतला आईफोन

​कहा जा रहा है कि इस सीरीज के तहत आईफोन 17 एयर को पेश किया जाएगा जो कि सबसे पतला आईफोन होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!