वीवो के इस फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो के नए फोन Oppo K13 Turbo Pro के साथ है। Vivo V60 और Oppo K13 Turbo Pro दोनों फोन की कीमतें काफी हद तक करीब है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों बेस्ट कौन है? Photo- Vivo and Oppo
Oppo K13 Turbo Pro में 6.80 इंच की 1.5K (1,280×2,800 pixels) AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका टच सैंपलिंग 240Hz है। पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है।Vivo V60 में 6.77 इंच की 1.5K (1,080×2,392 pixels) क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। Photo- Vivo
Oppo K13 Turbo Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।Vivo V60 में Zeiss ब्रांडिंग के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जो कि अल्ट्रा वाइड है फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। Photo- Vivo
Oppo K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 SoC प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB की स्टोरेज है। फोन में Android 15 आधारित ColorOS 15.0.2 है। फोन को दो साल तक ओएस अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।Vivo V60 में 4nm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है जिसके साथ 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज है। Vivo V60 में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 है। कंपनी ने चार साल तक ओएस अपडेट और छह सालतक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। Photo- Oppo
Oppo K13 Turbo Pro में 7,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग है। फोन में 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C है। फोन को IPX6, IPX8 और IPX9 की रेटिंग मिली है।Vivo V60 में 6,500mAh की बैटरी है जिसके साथ 90W की फास्ट चार्जिंग है। फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C है। फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग है। Photo- Oppo
Vivo V60 की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है, जबकि Oppo K13 Turbo Pro की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। अब कुल मिलाकर कहें तो कैमरा से लेकर डिस्प्ले और कीमत से लेकर फास्ट चार्जिंग तक के मामले में Vivo V60 ही आगे निकल रहा है। Vivo V60 में आपको रियर पैनल पर तीन लेंस मिल रहे हैं, जबकि Oppo K13 Turbo Pro के साथ ऐसा नहीं है। Photo-vivo
अब कुल मिलाकर यही है कि आपकी जरूरत क्या है। यदि आप वीलॉगिंग करते हैं तो वीवो का फोन आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। एआई दोनों फोन में मिलता है।