AI डीपफेक का ऑडियो वर्जन इमरान खान के लिए नई उम्मीद, जेल से वोट मांगने में मददगार बना वॉयस क्लोन

Ai Voice Clone: जेल में बंद इमरान खान की आवाज को क्लोन करने के लिए उनकी पार्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वॉयस क्लोनिंग प्लेटफॉर्म इलेवनलैब्स का इस्तेमाल किया है। किसी भी व्यक्ति की आवाज को क्लोन करने के लिए 10 सेकंड का ऑडियो काफी होता है।

Ai Voice Clone: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से एआई (AI) की मदद से भाषण दिया है। दरअसल, पाकिस्तान में अगले साल 8 फरवरी को आम चुनाव हैं और इमरान खान की पार्टी पीटीआई अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वोट मांग रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने जेल में बंद पूर्व क्रिकेटर के एआई भाषण के लिए वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी की मदद ली है। चलिए जानते हैं क्या है यह टेक्नोलॉजी और कैसे काम करती है।

क्या है वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी

वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की आवाज को बनाने का काम करती है। इसे वॉयस सिंथेसिस या वॉयस मिमिक्री भी कहा जाता है। इस तकनीक में, किसी व्यक्ति की आवाज को पूरी तरह से कॉपी करने के लिए उसकी अनोखी मुखर विशेषताओं का विश्लेषण और सीखने की जरूरत होती है। और एआई इसमें माहिर है।

End of Feed