Google की गलती से आप भी लपेटे में... एक साल में 60 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड हुए मैलवेयर एप

600 Million Malware App Downloads in 2023 from Google Play Store: रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1.5 मिलियन डाउनलोड वाले दो फाइल मैनेजमेंट ऐप्स भी यूजर्स डेटा एकत्र करते हुए पाए गए है। ये स्पाइवेयर ऐप्स कथित तौर पर प्रमुख यूजर्स डेटा जैसे संपर्क, लोकेशन, फोटो, ऑडियो, वीडियो जैसी जानकारी चीन के सर्वरों को भेज रहे थे।

Malware Malicious App: यदि आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डाटा खतरे में हो सकता है। साइबर सुरक्षा और एंटी-वायरस कंपनी कैस्परस्की ने खुलासा किया है कि एंड्रॉयड यूजर्स ने 2023 में गूगल के प्ले स्टोर से 600 मिलियन (60 करोड़) से अधिक बार मैलवेयर डाउनलोड किया है। यानी गूगल के कड़े सुरक्षा उपायों के बावजूद प्ले स्टोर में घुसपैठ की गई है, जिससे खतरा पैदा हो गया है।

एक साल में 60 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड हुए मैलवेयर एप

कैस्परस्की की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर्स ने गूगल की सिक्योरिटी चेक को चकमा देने के लिए नए तरीके ईजाद किए हैं, और अपने मैलवेयर एप को लिस्ट किया है। रिपोर्ट में विभिन्न प्रकार के संक्रमित कंटेंट और एप्लिकेशन के बारे में बताया गया है, जिन्हें स्टोरफ्रंट के माध्यम से डाउनलोड किया गया है। इन मैलवेयर में यूजर्स डेटा एकत्र करने वाले मिनी-गेम एड, भ्रामक माइनक्राफ्ट क्लोन और रिवार्ड का वादा करने वाले ऐप्स शामिल हैं।

End of Feed