अब स्मार्टफोन मार्केट पर राज करेगा AI, 2024 तक होंगे 100 मिलियन से अधिक GenAI स्मार्टफोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2023, 06:53 PM IST

Generative AI Smartphones: 2023 में जेनेरिक एआई स्मार्टफोन की हिस्सेदारी बाजार में 4 प्रतिशत होगी और अगले साल इसकी दोगुनी होने की संभावना है। रिसर्च के अनुसार, 2027 तक जेनएआई स्मार्टफोन शिपमेंट 83 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ते हुए 522 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की संभावना है।

Generative AI Smartphones: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कंटेंट लिखने से लेकर फोटो क्रिएट करने तक में इस्तेमाल किया जा रहा है। अब कई कंपनियां भी अपने काम को एडवांस बनाने के लिए एआई की मदद ले रही है। अब एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जेनेरिक एआई-संचालित स्मार्टफोन की शिपमेंट अगले साल 100 मिलियन यूनिट से अधिक तक पहुंचने की संभावना है।

2027 तक 52 करोड़ से ज्यादा जेनएआई स्मार्टफोन

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2027 तक जेनएआई स्मार्टफोन शिपमेंट 83 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ते हुए 522 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की संभावना है। 2023 में जेनेरिक एआई स्मार्टफोन की हिस्सेदारी बाजार में 4 प्रतिशत होगी और अगले साल इसकी दोगुनी होने की संभावना है।

End of Feed