Oppo Reno 11 Pro Series: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज रेनो 11 सीरीज (Oppo Reno 11 series) को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 23 नवंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी सीरीज के तहत ओप्पो रेनो 10 और ओप्पो रेनो 10 प्रो को पेश करेगी। लाइनअप में एसएलआर-ग्रेड पोर्ट्रेट कैप्चर करने का दावा किया गया है और इसे चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
ओप्पो रेनो 11 सीरीज
Oppo Reno 11 Series की संभावित स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अब तक फोन की सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। लीक्स के अनुसार, ओप्पो रेनो 11 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होगा।
रेनो प्रो मॉडल में सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ एक सोनी IMX709 टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। कंपनी ने फोन कैमरा के साथ एसएलआर-ग्रेड पोर्ट्रेट कैप्चर करने का दावा किया गया है।
वहीं ओप्पो रेनो 11 को कर्व्ड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसमें LYT600 प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
