Oppo K13 Turbo Pro की आज यानी 15 अगस्त को पहली सेल है। Oppo K13 Turbo Pro की बिक्री आज से भारत में शुरू हो रही है। Oppo K13 Turbo Pro को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें कूलिंग फैन दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1.5K AMOLED स्क्रीन है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और कई सारे एआई फीचर्स भी हैं।
Oppo K13 Turbo Pro की कीमत
Oppo K13 Turbo Pro की भारत में शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और कंपनी की साइट से मिडनाइट Maverick, पर्पल फैंटम और सिल्वर Knight कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की डिलीवरी फ्लिपकार्ट से 10 मिनट में होगी।
Oppo K13 Turbo Pro की स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.80-इंच की 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0.2 पर चलता है और इसे दो साल के मेजर OS अपडेट्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Oppo K13 Turbo Pro का कैमरा
ओप्पो K13 टर्बो प्रो के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए स्मार्टफोन में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 वर्ग मिमी का वेपर कूलिंग चेंबर मौजूद है।
Oppo K13 Turbo Pro की बैटरी
पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं। फोन में IPX6, IPX8 और IPX9 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
