OpenAI का धमाकेदार ऑफर, इन भारतीय यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा ChatGPT Plus

इस योजना की खास बात यह है कि एक अनुदान के तहत तीन लोग ChatGPT Plus का मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें मुख्य यूजर्स के अलावा उनके दो सहयोगी भी शामिल होंगे। इन तीनों को शोध कार्य के लिए बनाए गए एक खास वर्कस्पेस में ChatGPT Plus की सुविधा मिलेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने भारत के शोधकर्ताओं के लिए एक खास पहल शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत चुनिंदा संस्थानों में काम करने वाले योग्य शिक्षक, शोध संकाय सदस्य और पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकर्ताओं को 12 महीने तक ChatGPT Plus का मुफ्त इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध करने वाले लोगों को AI तकनीक की मदद देना है, ताकि वे अपना शोध कार्य और बेहतर तरीके से कर सकें।

OpenAI ChatGPT (1)

ओपनएआई भारतीय यूजर्स के लिए लाया खास ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OpenAI ने मंगलवार को 'ChatGPT for Academic Researchers' नाम से इस पहल की घोषणा की। कंपनी के अनुसार, इसके तहत दुनियाभर में 50,000 नए अनुदान दिए जाएंगे।

End of Feed