दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है तब से वह इसे अपग्रेड कर रही है। कंपनी ने अब ChatGPT यूजर्स को नया एक्सपीरियसं देने के लिए इसमें एक नया फीचर जोड़ दिया है। इस एआई चैटबॉट का लेटेस्ट फीचर Group Chats का है। अब यूजर्स अपनी ऑफिस टीम के साथ काम, परिवार या फिर फ्रेंड्स के साथ मिलकर एक ही चैट में बातचीत कर सकेंगे। आइए आपको ChatGPT के इस नए फीचर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
ओपनएआई ने चैटजीपीटी में जोड़ा नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-iStock)
OpenAI की तरफ से ChatGPT में Group Chat का फीचर जोड़ दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अभी न्यूजीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान के लिए पायलट मोड में लॉन्च किया है। इस ग्रुप चैट में यूजर्स एक साथ 20 लोगों के साथ चैट कर पाएंगे। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को बातचीत के लिए अलग-अलग लोगों के साथ बातचीत नहीं करनी पड़ेगी।
ChatGPT देगा तुरंत जवाब
OpenAI ने 13 नवंबर को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह नया फीचर अब उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है—ग्रुप में मौजूद कोई भी व्यक्ति कुछ भी टाइप कर सकता है, और ChatGPT को जब भी लगेगा कि उसे मदद करनी चाहिए, वह तुरंत जवाब देना शुरू कर देगा। अगर किस यूजर को तुरंत सवाल का जवाब चाहिए तो वह @ChatGPT लिखकर उसे बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, ChatGPT तभी सक्रिय होगा जब उसे कोई जरूरी जानकारी या सवाल दिखाई देगा।
ChatGPT को मिलेगी अलग पहचान
यह नया फीचर फिलहला अभी टेस्टिंग मोड में है इसीलिए कंपनी ने इसे कुछ देशों में उपलब्ध कराया है लेकिन जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी पहुंचाया जा सकता है। इस फीचर को पेश करने का एक मकसद यह है कि कंपनी ChatGPT को सिर्फ एक चैटबॉट के तौर पर हीं डेवलप करना चाहती। बल्कि इसे एक यूजफुल एआई टूल के तौर पर भी डेवलप करने की कोशिश कर रही है।
अलग तरह से रिएक्ट करेगा ChatGPT
OpenAI के मुताबिक अब ChatGPT ग्रुप चैट में पहले की तुलना में काफी अलग तरीके से काम करेगा। यह जरूरत के हिसाब से रिप्लाई करेगा। साथ ही, ChatGPT अब आपके संदेशों पर इमोजी से रिएक्ट भी कर सकता है, जिससे चैट और अधिक प्राकृतिक और मज़ेदार लगती है।
