अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एलन मस्क लगातार X को एक परफेक्ट ऐप बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं और इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और नया फीचर इसमें दे दिया है। मस्क ने एक्स में बड़ा बदलाव करते हुए अब इस पर यूट्यूब वाला फीचर दे दिया है। X पर पोस्ट को डिसलाइक करने पर लिमिट लगा दी है।
मस्क ने डिसलाइक बटन को यूज करने में सेट कर दी लिमिट।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अब X पर दिखने वाली पोस्ट को सभी यूजर्स डिसलाइक नहीं कर पाएंगे। X के डिसलाइक बटन का इस्तेमाल करने के लिए सब्स्क्राइबर होना या और वेरिफाइड अकाउंट होना जरूरी होगा। मस्क के इस फैसले का एक मकसद है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्पैम और फर्जी बॉट्स से फ्री करना।
X को खरीदने के बाद से मस्क ने इस पर कई बड़े बदलाव किए हैं। एक्स यूजर्स को अब लंबे पोस्ट की सुविधा मिलती है। फर्जी और ऑटोमैटिक अकाउंट को लेकर भी वे कई बार चिंता जता चुके हैं। कंपनी को खरीदने के बाद उन्होंने इसे एक गंभीर समस्या बताया था और कहा कि बॉट्स की वजह से इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वालों का अनुभव खराब हो रहा है।
बाट्स पर लगाम कसने में मिलेगी मदद
आपको बात दें कि कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने कई बार संकेत दिए कि वे प्लेटफॉर्म को पार्दर्शी बनाना चाहते हैं और साथ ही उसे एक परफेक्ट ऐप के तौर पर डिजाइन करना चाहते हैं। बाट्स कई बार अपने आप पोस्ट या रिप्लाई करते हैं जिससे कई बार गलत जानकारी भी तेजी से फैलती है। ऐसे समय में डिसलाइक बटन के यूज को सीमत करना एक कारगर कदम साबित हो सकता है।
एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म पर पहले से ही फर्जी अकाउंट और स्पैम रोकने के लिए कई नियम लागू हैं, जैसे नकली प्रोफाइल पर रोक और ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई जो मिलकर बातचीत को प्रभावित करते हैं। इसके बावजूद भी भी बॉट्स पूरी तरह खत्म नहीं हो पाए हैं, जिससे पता चलता है कि यह समस्या अभी भी काफी जटिल है।
