Online Scam: जल्दी कमाई के लालच में कारोबारी ने गंवाए 11 लाख रुपये, आप न करें ये गलती

Online task fraud: पुणे में सेकंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करने वाले व्यक्ति को दो दिनों में ₹11.5 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। व्यक्ति को ज्यादा कमाई का लालच देकर शिकार बनाया गया। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Online Scam: भारत में अब ऑनलाइन टास्क स्कैम्स का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। हाल ही में पुणे से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में 11.5 लाख रुपये गंवा दिए। शुरुआत में उसे छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर पैसे मिले, जिससे उसका भरोसा बढ़ा। लेकिन बाद में स्कैमर्स ने उसे मर्चेंट टास्क के नाम पर पैसे जमा करवाए और फिर ठगी कर ली। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Online Scam

भारत में भी फैल रहा ऑनलाइन टास्क स्कैम्स का जाल

ऐसे शुरू हुआ स्कैम का खेल

पुणे के शुक्रवार पेठ इलाके में सेकंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करने वाले व्यक्ति को एक मैसेज मिला, जिसमें ₹150 कमाने का ऑफर था। उसने टास्क पूरा किया और तुरंत पैसे मिल गए। इसके बाद उसे एक मैसेजिंग ऐप के ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उसे लगातार टास्क मिलते रहे और हर बार समय पर भुगतान होता रहा।

End of Feed