200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा OnePlus Turbo 7 स्मार्टफोन! फीचर्स हुए लीक

कैमरा के मामले में भी OnePlus Turbo 7 काफी खास हो सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद कम है। इसके साथ ही आपको इसमें दमदार प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है।

OnePlus अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 7 पर काम कर रहा है। इस फोन को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 200MP का कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Qualcomm का नया प्रोसेसर दे सकती है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक बाजार में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं OnePlus Turbo 7 में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं।

OnePlus New Smartphone

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Turbo 7 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फिलहाल यह चिपसेट डेवलपमेंट के दौर में है। अगर ऐसा होता है तो OnePlus इस नए प्रोसेसर के साथ फोन लॉन्च करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकती है। हालांकि, अभी प्रोसेसर के नाम को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में Snapdragon 8 Gen 5 Pro का नाम भी सामने आया है। ऐसे में सही जानकारी Qualcomm की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी।

End of Feed