टेक एंड गैजेट्स

लैपटॉप-स्मार्टफोन के सारे काम कर देगा OnePlus Pad 2! भारत में हुआ लॉन्च

OnePlus Pad 2 Launched in India: वनप्लस पैड 2 में 12.1 इंच का 3K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। वनप्लस पैड 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Image

OnePlus Pad 2 (Image-Oneplus)

OnePlus Pad 2 Launched in India: वनप्लस ने अपने नए टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस पैड 2 शानदार 12.1 इंच 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। टैब में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 9,510mAh की बैटरी 9,510mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। वनप्लस पैड 2 में वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं वनप्लस पैड 2 में दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है।

OnePlus Pad 2 Price: कीमत

  • 8GB + 128GB वर्जन- 39,999 रुपये
  • 12GB + 256GB वर्जन - 42,999 रुपये
  • कलर ऑप्शन- निंबस ग्रे शेड
  • वनप्लस स्टाइलो 2- 5,499 रुपये
  • वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड- 8,499 रुपये
  • पैड 2 को 1 अगस्त से खरीदा जा सकेगा

OnePlus Pad 2: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस पैड 2 में 12.1 इंच का 3K डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (2,120x3,000 पिक्सल), 144Hz रिफ्रेश रेट, 303 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 88.40 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस पैड 2, एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 मिलता है।

OnePlus Pad 2: कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस पैड 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। पैड में क्वाड स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, डुअल-बैंड वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। पैड में 9,510mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article