टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ iQoo Z9 Lite 5G, 10499 रुपये में मिलेगा दमदार कैमरा-बैटरी-डिस्प्ले वाला फोन

iQoo Z9 Lite 5G Launched in India: आईक्यू जेड 9 लाइट 5जी में 6.56 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Image

iQoo Z9 Lite 5G (Image-IQoo)

KEY HIGHLIGHTS
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट
  • 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग

iQoo Z9 Lite 5G: आईकू ने भारत में अपने सस्ते 5G फोन आईक्यू जेड 9 लाइट 5जी (iQoo Z9 Lite 5G) को लॉन्च कर दिया है। फोन भारत में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6.56 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

iQoo Z9 Lite 5G Price: कितनी है कीमत

iQoo Z9 Lite 5G एक्वा फ्लो और मोचा ब्राउन कलर में आता है। इसके 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं इसके 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। फोन को 20 जुलाई से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

iQoo Z9 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन

iQoo Z9 Lite 5G को एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच OS 14 से लैस किया गया है। फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

iQoo Z9 Lite 5G: कैमरा और बैटरी

लेटेस्ट Z-सीरीज फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.8) और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर (f/2.4) मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में सभी जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article