इमोजी आपके टेक्स्ट और चैट को जीवंत बनाते हैं। हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हर दिन अनगिनत बार इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इमोजी पीले रंग के क्यों होते हैं?
पीले रंग के इमोजी हमारी पहचान को दर्शाते हैं क्योंकि यह त्वचा के रंग से मेल खाते हैं। हमारी त्वचा का रंग पीला होने का मुख्य कारण है। पीले रंग के कारण कई लोग जुड़ाव महसूस करते हैं।
इसके अलावा स्किन कलर का इमोजी बनाने पर कहीं वो रंग-भेदी (Racist) ना लगे, इसलिए यह पीला रंग चुना गया। यूनिकोड इसे "नॉन -ह्यूमन" स्किन टोन कहता है।
पीला रंग खुशी को दिखाता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब कोई व्यक्ति हंसता या मुस्कुराता है, तो उसका चेहरा पीला दिखाई देने लगता है और इस वजह से इमोजी और स्माइली पीले रंग के होते हैं।
चेहरे की डिटेल पीले रंग में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जिसमें इमोजी और स्माइली बहुत स्पष्ट भावनाओं को दिखाने में सक्षम हैं। और इसे सभी के लिए समझना आसान हो जाता है। इसके अलावा पीले रंग को कम रोशनी में भी देखा जा सकता है।
इस साल इमोजी डे मनाने के लिए आप सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ शानदार इमोजी पोस्ट कर सकते हैं। साथ ही आप #WorldEmojiDay का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप लोगों से सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले इमोजी के बारे में पूछ सकते हैं।