OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में होने जा रहे हैं, कुछ घंटों में खत्म हो जाएगा इंतजार

OnePlus अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स में पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा सेंसर मिलने वाला है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है। बस कुछ घंटों का और इंतजार इसके बाद भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 सीरीज की एंट्री हो जाएगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे जिसमें Nord CE 6 Lite और Nord CE 6 शामिल होंगे। वनप्लस की तरफ से OnePlus Nord CE 6 सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे दोनों ही स्मार्टफोन्स में मिलने वाले कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है।

OnePlus Nord CE6 (1)

वनप्लस के दोनों ही स्मार्टफोन्स में फैंस को दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

वनप्लस भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को 7 मई को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। अनुमान है कि OnePlus Nord CE 6 Lite भारतीय बाजार में 20 हजार से 25 हजार रुपये की कीमत में दस्तक दे सकता है। इस कैटेगरी में आने वाला यह अब तक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन हो सकता है। लॉन्च होने के साथ ही दोनों स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। आप इन्हें वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से भी खरीद सकेंगे।

End of Feed