OnePlus Nord CE 3 Lite: फोन के साथ Earbuds फ्री, Nord CE 3 Lite की पहली सेल में 1000 रुपये की छूट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2023, 01:09 PM IST

OnePlus Nord CE 3 Lite First Sale today: आज के ऑफर में फोन के साथ 2,299 रुपये वाले वनप्लस नॉर्ड बड्स फ्री में मिल सकता है। साथ ही Spotify का 6 महीने का प्रीमियम फ्री मिलेगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite First Sale today: वनप्लस का Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसके साथ Nord Buds CE भी पेश किया है। आज से Nord CE 3 Lite की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे अमेजन सेल में 1,000 रुपए की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं फोन के साथ 2,299 रुपये वाले OnePlus Nord Buds CE को फ्री में खरीद सकते हैं। लेकिन ये दमदार ऑफर केवल आज तक (11 April) के लिए होगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite

OnePlus Nord CE 3 Lite: स्मार्टफोन खास खूबियों में एक 120Hz डिस्प्ले, एक 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 67 वॉट का सुपरवूक (SuperVOOC) चार्जर का सपोर्ट शामिल है।

OnePlus Nord CE 3 Lite फोन में 2 वेरिएंट्स विकल्प हैं। इसके 8GB RAM + 128GB की कीमत 19,999 है, तो टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है। अमेजन पर ICICI बैंक के यूजर्स के लिए इस फोन पर 1,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर Spotify का 6 महीने का प्रीमियम फ्री मिलेगा।

End of Feed