OnePlus ने फेस्टिव सेल का किया ऐलान, स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स तक पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स OnePlus.in, Amazon.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और सेलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही तगड़े बैंक ऑफर्स भी देने वाली है।

OnePlus India ने अपनी फेस्टिव सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। इसमें कीमतों में कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और दूसरे फायदे भी शामिल हैं। यह सेल 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से शुरू होगी। यानी Dussehra से पहले OnePlus के प्रोडक्ट्स पर खरीदारी का मौका मिलेगा।

OnePlus (4)

सेल ऑफर्स मे ंआप महंगे प्रीमियम प्रोडक्ट को बेहद सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स OnePlus.in, Amazon.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और सेलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी के IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Myntra, Blinkit, Reliance Croma और Vijay Sales पर भी मिलेंगे। वहीं, हाल ही में लॉन्च किए गए Nord Buds 3r के Jade Mist कलर को भी इस सेल में शामिल किया गया है।

End of Feed