OnePlus 15R इस दिन भारत में होगा लॉन्च, OnePlus Pad Go 2 की भी एंट्री, जानें फीचर्स

अगर आप एक हाई परफॉर्मेंस फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक बजट टैबलेट वनप्लस आपको दोनों ही ऑप्शन देने जा रहा है। वनप्लस लॉन्च से पहले ही OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को टीज कर रही है।

साल का आखिरी महीना चल रहा है और इस महीने स्मार्टफोन बाजार में बड़ी हलचल होने वाली है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस इस महीने अपने फैंस के लिए बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। अगर आप वनप्लस का नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार और कर लीजिए फिर आपके पास OnePlus 15R का ऑप्शन भी मौजूद है। वनप्लस इसे भारत में इस महीने के तीसरे सप्ताह में लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही बाजार में OnePlus Pad Go 2 को भी पेश किया जाएगा।

OnePlus 15R

OnePlus 15R को कंपनी मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

वनप्लस स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों ही सेगमेंट में एक साथ धमाका करेगी। मतलब कंपनी एक साथ दो कैटेगरी के यूजर्स को टारगेट कर रही है। वनप्लस 17 दिसंबर 2025 को OnePlus 15R को लॉन्च करेगा। अगर आप एक हाई परफॉर्मेंस फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक बजट टैबलेट वनप्लस आपको दोनों ही ऑप्शन देने जा रहा है। वनप्लस लॉन्च से पहले ही OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को टीज कर रही है।

End of Feed