टेक एंड गैजेट्स

Netflix ने चुपचाप मोबाइल ऐप से हटा दिया ये बड़ा फीचर, यूजर्स की बढ़ गई परेशानी

नेटफ्लिक्स यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन से सीधे शो या फिल्म को नए Chromecast और Google TV पर कास्ट नहीं कर पाएंगे। कंपनी के इस फैसले को लेकर कई सारे यूजर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शिकायत भी की जा रही है।

Image

नेटफ्लिक्स ने अपने मोबाइल ऐप से हटाया कास्टिंग का फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Netflix एक पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप है। दुनियाभर में करोड़ों लोग हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स प्लेटफॉर्म में जोड़ती रहती है। हालांकि अब कंपनी ने एक बड़े यूजफुल फीचर को प्लेटफॉर्म से हटाने का ऐलान किया है। दरअसल कंपनी की तरफ से टीवी और दूसरे स्ट्रीमिंग डिवाइस पर कॉस्टिंग का फीचर हटाने की घोषणा की गईहै। कंपनी ने इस बारे में अपने सपोर्ट पेज में इसके बारे में अपडेट दिया है।

अगर आप अभी तक नेटफ्लिक्स को अपने स्मार्ट टीवी पर कास्टिंग के जरिए कनेक्ट करके ओटीटी स्ट्रीमिंग कर रहे थे तो अब आपको यह सुविधा नहीं मिलने वाली है। नेटफ्लिक्स यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन से सीधे शो या फिल्म को नए Chromecast और Google TV पर कास्ट नहीं कर पाएंगे। कंपनी के इस फैसले को लेकर कई सारे यूजर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शिकायत भी की जा रही है।

यूजर्स के लिए बढ़ी परेशानी

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की तरफ से दिए जाने वाला कास्टिंग फीचर मोबाइल ऐप के लिए काफी सुविधाजनक था। इसके जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही बड़े डिस्प्ले वाले टीवी पर ऐप को चला सकते थे। इसके लिए उन्हें टीवी पर ऐप इंस्टाल करने की भी जरूरत नहीं थी। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिल रहा है था जिनके टीवी पर स्टोरेज कम थी। इस फीचर के बंद होने के बाद यूजर्स को टीवी पर ऐप इंस्टाल करना होगा।

कास्टिंग का फीचर एक्सेसबिलिटी को भी आसान बनाता था। यूजर्स फोन से ही अपनी फेवरेट वेबसीरीज या फिर मूवी को सर्च करके टीवी पर प्ले कर सकते थे। इस सुविधा की वजह से रिमोट एक्सेस करने का भी झंझट नहीं था। कंपनी ने अब अपने सपोर्ट पेज पर इस बात की जानकारी शेयर की है कि ‘Netflix अब मोबाइल डिवाइस से अधिकांश टीवी और टीवी-स्ट्रीमिंग डिवाइस पर शो कास्ट करने का समर्थन नहीं करता। अब यूजर्स को टीवी पर ऐप चलाने के लिए रिमोट का इस्तेमाल करना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article