वनप्लस भारत में लेकर आया तगड़ा स्मार्टफोन, 16GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, जानें कीमत

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। OnePlus 13s में आपको प्रीमियम सेगमेंट के फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको फ्लैगशिप कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मिंग चिपसेट मिलने वाला है।

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और कंपनी का एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s है जिसमें आपको पावरफुल फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें आपको 16GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलने वाला है।

Oneplus 13s

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OnePlus 13s मल्टी टास्किंग से लेकर डेली रूटीन वर्क और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें कंपनी ने हाई परफॉर्मिंग चिपसेट का भी सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed