NPCI की नई तैयारी: अब आसानी से पोर्ट होंगे आपके UPI ऑटोपे मैंडेट, बदल सकेंगे अपना पेमेंट ऐप

UPI AutoPay Mandate Port: खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को दोबारा मैंडेट रजिस्टर कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे उन कारोबारियों को फायदा मिल सकता है, जो बेहतर सर्विस, लागत या तकनीकी सुविधाओं के लिए अपना पेमेंट गेटवे बदलना चाहते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) UPI AutoPay को लेकर जल्द दो बड़े बदलावों का ऐलान कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में यूजर्स अपने UPI AutoPay मैंडेट को एक डिजिटल पेमेंट ऐप से दूसरे ऐप पर पोर्ट कर सकेंगे यानी पेटीएम के ऑटोपे मैंडेट को गूगलपे पर पोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा कारोबारियों (Merchants) को भी अपने मौजूदा मैंडेट को एक पेमेंट गेटवे से दूसरे पेमेंट गेटवे पर ट्रांसफर करने की सुविधा मिल सकती है। इन बदलावों का ऐलान अगले महीने होने वाले Global Fintech Fest 2026 में किए जाने की उम्मीद है।

UPI Autopay

Global Fintech Fest 2026 में हो सकता है ऐलान/Photo-NPCI

Global Fintech Fest 2026 में हो सकता है ऐलान

Mint की रिपोर्ट में मामले से जुड़े चार लोगों के हवाले से बताया गया है कि NPCI UPI के लिए इन नई सुविधाओं की घोषणा Global Fintech Fest 2026 के दौरान कर सकता है। यह कार्यक्रम 8 से 11 सितंबर के बीच मुंबई के Jio World Centre में आयोजित होने वाला है। इस इवेंट में डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक सेक्टर से जुड़े कई अन्य बड़े ऐलान भी देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed