अब AI धोएगा आपके कपड़े, LG ने भारत में लॉन्च किया एआई वॉशिंग मशीन

LG ने अपनी 2026 होम एप्लायंस लाइनअप के तहत नई AI-पावर्ड फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन, टॉप-लोड वॉशर, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर और माइक्रोवेव ओवन लॉन्च किए हैं।

यदि आप भी चाहते हैं कि आपके कपड़े धोने का काम भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) करे तो आपके लिए LG ने भारत में एआई पावर्ड वॉशिंग मशीन लॉन्च कर दी है। एलजी ने अपनी 2026 होम एप्लायंस लाइनअप के तहत नई AI-पावर्ड फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन, टॉप-लोड वॉशर, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर और माइक्रोवेव ओवन लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नई रेंज को भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों और सुविधाजनक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

LG Launches New AI DD Washing Machines

LG ने भारत में लॉन्च की नई AI वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर और माइक्रोवेव रेंज

AI तकनीक से लैस नई फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें

कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में NT, VX और GVX सीरीज की फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें पेश की हैं, जिनकी क्षमता 12 किलोग्राम से शुरू होती है। इनमें AI DD 2.0 तकनीक दी गई है, जो कपड़ों के प्रकार, वजन और गंदगी के स्तर को पहचानकर अपने आप वॉशिंग पैटर्न सेट करती है।

End of Feed